फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhojpura beat the young man killed

भोजपुरा में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bhojpura beat the young man killed
हत्या पर ‌ब‌िलखते घरवाले

विज्ञापन
बिजली की केबल डालने के विवाद में सोमवार को स्टेशन रोड स्थित भोजपुरा के एक युवक को पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। पत्नी ने पड़ोसी के चार पुत्रों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दक्षिण कोतवाली के मोहल्ला भोजपुरा निवासी ओमप्रकाश जाटव (40) और हरीबाबू जाटव का घर अगल-बगल है। बताया जाता है कि हरीबाबू जाटव का पुत्र राजकुमार उसके मकान की छत से बिजली की केबल डाल रहा था। ओमप्रकाश ने मना किया, तो दोनों में झगड़ा हो गया। कहासुनी होती देख आसपास के लोगों ने आकर मामला शांत कराया। इसके कुछ देर बाद ही ओमप्रकाश के घर पर हरीबाबू के पुत्रों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से ओमप्रकाश की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में जख्मी होकर ओमप्रकाश गिर पड़े। चीख-पुकार पर लोग दौड़े, तो हमलावर भाग निकले। घरवाले ओमप्रकाश को लेकर अस्पताल गए, तो चिकित्सकों ने चेकअप करते ही मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर यूपी-100 के साथ कोतवाल दक्षिण भी फोर्स भी पहुंची। पत्नी कमलेश ने घटना की नामजद तहरीर दी है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि हरिबाबू के बेटे चोरी से बिजली उपभोग के लिए ओमप्रकाश के मकान की छत से केबल डाल रहे थे। इसे लेकर ही विवाद हुआ था। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परचून की दुकान चलाता था ओमप्रकाश
ओमप्रकाश परिवार के भरण पोषण के लिए मकान के बाहरी कमरे में परचून की दुकान खोली थी। उसके बेटे शेखर ने बताया कि घटना के समय वह और भाई किशन स्कूल में थे। घर में मां ही थी। बहन ज्योति की शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed