फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangles warehouse, theft agency in the theft

चूड़ी के गोदाम, ट्रैवल्स एजेंसी में चोरी

Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bangles warehouse, theft agency in the theft
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
थाना दक्षिण के मोहल्ला बड़ी छपैटी में चूड़ी के गोदाम में नकब लगाकर हजारों रुपया की नकदी, सामान चुरा ले गए। वहीं उत्तर क्षेत्र में ट्रैवल्स एजेंसी के कार्यालय के ताले तोड़कर नकदी एवं सामान निकाल ले गए। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान निवासी संजय गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता का मोहल्ला बड़ी छपैटी स्थित सेठ छदामी लाल जैन के मार्केट में चूड़ी का गोदाम चलाते हैं। बुधवार को सुबह प्रतिदिन की भांति गोदाम खोलने के बाद अंदर प्रवेश किया तो सामान बिखरा पड़ा था। 87 हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने कहा कि चोर गोदाम की छत की पटिया हटाकर प्रवेश कर गए।  
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला बरी निवासी सुनील श्रीवास्तव की थाना उत्तर के सीबी मार्केट में श्याम ट्रैवल्स एजेंसी संचालित करते हैं। मंगलवार की शाम आठ बजे एजेंसी को बंद करके घर चले गए थे। बुधवार को सुबह प्रतिष्ठान पर आए तो शटर के ताले टूटे मिले।  चोरों ने प्रतिष्ठान के अंदर रखे दीवान आदि को तोड़ने के साथ लॉकर में रखी करीब दो लाख की नकदी, एलसीडी, इनवर्टर एवं बैटरी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस ने पड़ताल की। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक उत्तर ने कहा कि चोरी का मामला संज्ञान में आया हैं। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed