{"_id":"5887970c4f1c1b476fcf3c8c","slug":"after-beating-death-of-the-young-man-charged-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिरसागंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सिरसागंज पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक अनोखेलाल पुत्र भारत सिंह के भाई अनिल कुमार ने कहा है कि वह मूलरुप से सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर का रहने वाला है। भाई अनोखेलाल ने गांव के ही शिवनाथ को गांव के एक व्यक्ति से करब दिलाई थी। करब न मिलने पर शिवनाथ अनोखेलाल से रंजिश मानने लगा। सोमवार को शिवनाथ अपनी पत्नी और पुत्र आनंद और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर पहुंचा। और अनोखेलाल को बुलाकर ले गया। गांव के बाहर नहर किनारे अनोखेलाल की पिटाई की गई। देर शाम अनोखेलाल को शिवनाथ अपनी पत्नी और पुत्र के साथ उसको घर छोड़ गए। अनोखेलाल के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसने घटना की जानकारी दी थी। देर होने पर पुलिस को सूचना नहीं दी गई। सुबह वह थाने आते। तब तक अनोखेलाल की मौत हो गई। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि मृतक अनोखेलाल के भाई अनिल ने शिवनाथ उसके पुत्र आंनद, पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।