फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   aayog ke aadesh par hatae gae eesapee aur seeo ke sthaan par naee tainaatee huee

आयोग के आदेश पर हटाए गए एएसपी और सीओ के स्थान पर नई तैनाती हुई

Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
aayog ke aadesh par hatae gae eesapee aur seeo ke sthaan par naee tainaatee huee
चुनाव के स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्षों पर रहेगा कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला
शिकायतों के आधार पर चुनाव आयोग द्वारा दो दिन पहले हटाए गए पुलिस के दो अधिकारियों के स्थान पर नई पोस्टिंग कर दी गई है। चुनाव आयोग ने जिले में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ शिकोहाबाद हटाते हुए उनके स्थान पर दूसरे अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों ने एएसपी देहात अमर सिंह और सीओ शिकोहाबाद वीके तिवारी पर सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत आगरा में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी से की थी। उन्होंने इसकी जांच जिले में तैनात प्रेक्षक से कराने के बाद इन अफसरों को हटाने के आदेश दिए थे। इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसएसपी हिमांशु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी देहात के पद पर सीतापुर में तैनात विकास कुमार वैद्य को एएसपी देहात के पद पर भेजा गया है। जबकि मेरठ पीएसी में तैनात सीओ अजय कुमार को सीओ शिकोहाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


कोतवाल शिकोहाबाद लाइन हाजिर
मुख्य चुनाव आयुक्त के आदेश पर एसएसपी हिमांशु कुमार ने कोतवाल शिकोहाबाद रनवीर सिंह को लाइन हाजिर करने के साथ ही सोमपाल को चार्ज सौंपा है। एसएसपी ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोतवाल शिकोहाबाद को हटाने के आदेश दिए थे। सिरसागंज के नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed