{"_id":"5c7eba6dbdec221423552dbc","slug":"31551809133-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के संस्थापक दीपक गुप्ता उर्फ तिरंगा को डीएम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जाना महंगा पड़ गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने उसे तत्काल थाना मटसेना पुलिस को हवाले कर दिया। वह राष्ट्रीय ध्वज को अव्यवस्थित तरीके से पकडे़ हुआ था।
थाना दक्षिण के सुहागनगर निवासी दीपक गुप्ता मंगलवार को सिविल लाइंस दबरई स्थित डीएम के कक्ष में जा पहुंचे। इस दौरान उनके पास तिरंगा झंडा के अलावा अन्य भी सामान था।
इस तरह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होते देखकर डीएम नाराज हो गईं। उन्होंने थाना मटसेना पुलिस को बुला लिया और दीपक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ सदर इंदुप्रभा ने बताया कि दीपक गुप्ता पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला है।
विज्ञापन
एसओ मटसेना जितेंद्र सिंह ने बताया कि दीपक गुप्ता को डीएम कार्यालय से हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने तिरंगा झंडे का अपमान किया है। पुलिस कार्रवाई करेगी। ब्यूरो