फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,vhp,bajrang dal,viral massage

पांचवें दिन भी अश्लील टिप्पणी के आरोपी प्राध्यापक ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

Sat, 13 Mar 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime,vhp,bajrang dal,viral massage
फिरोजाबाद। केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध फेसबुक पर अश्लील पोस्ट करने के आरोपी एसआरके कॉलेज के प्राध्यापक शहरयार अली ने कॉलेज प्रबंध समिति के नोटिस का जवाब पांचवें दिन भी नहीं दिया। हालांकि कॉलेज प्रबंध समिति ने अश्लील टिप्पणी के आरोपी प्राध्यापक के कृत्य की घोर शब्दों में भर्त्सना की है।
विज्ञापन

एसआरके कॉलेज में इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. शहरयार अली ने गत आठ मार्च को एक फेसबुक पोस्ट पर महिला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विरुद्ध अश्लील टिप्प्णी की थी। मामले में थाना रामगढ़ थाना में आरोपी प्राध्यापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है। वहीं कॉलेज प्रबंध समिति ने गत नौ मार्च को इस संबंध में आम बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत प्रबंध समिति द्वारा आरोपी प्राध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा था। कॉलेज प्रबंध समिति के सह सचिव विनय गोयल के मुताबिक अश्लील टिप्पणी के आरोपी प्राध्यापक शहरयार अली ने अभी तक समिति के नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शहरयार अली ने शनिवार तक कारण बताओ नोटिस का जवाब कॉलेज प्रबंध समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है। नोटिस का जवाब देने के बाद ही समिति द्वारा आरोपी प्राध्यापक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई का निर्णय लेगी। - डॉ. विनय गोयल, सह सचिव प्रबंध समिति एसआरके कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed