फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,road accident

नगला श्वेटा के समीप ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटा,श्रमिक की मौत

Mon, 17 Aug 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime,road accident
शिवा (फाइल फोटो -ईंटों से भरे ट्रैक्टर के पलटने से हुई मौत) - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र में नगला श्वेटा पेट्रोल पंप के समीप ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ईंटों के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं दो श्रमिकाें की कूदने के चलते जान बच गई। एटा के सहावर क्षेत्र से ईटों को भरकर फिरोजाबाद ला रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार को तड़के करीब चार बजे हुआ। थाना मक्खनपुर के नगला भाट निवासी शिवा (20) पुत्र भरत सिंह जाटव ट्रैक्टर पर ईंटों को चढ़ाने एवं उतारने की मजदूरी करता है। गांव निवासी कमलेश (32) पुत्र हुब्बलाल के साथ ईंटों को भरवाने के लिए रविवार की शाम को एटा के सहावर क्षेत्र में गया था। ईंटों को भरने के बाद रात्रि में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फिरोजाबाद की ओर आ रहे थे। ट्रैक्टर को अंशुल चला रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही थाना एका क्षेत्र के नगला श्वेटा एवं फरीदा के बीच पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर उतरकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन

इस दौरान चालक के साथ बैठे कमलेश एवं लालपुर निवासी गौरव ने तत्काल छलांग लगा दी इसके कारण उसकी जान बच गई। जबकि शिवा की ईंटों में दबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष एका रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शायद नींद में आ जाने के कारण ही ट्रैक्टर पलटने से एक श्रमिक की मौत हुई है। ट्रक मालिक वीटू बताया जा रहा है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed