{"_id":"6016f5d08ebc3e08bc7f505b","slug":"crime-police-dead-postmartam-firozabad-news-agr478738335","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के गांव शीतलपुर में ग्रामीण की रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस के पहुंचते ही परिजन मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
थाना फरिहा के शीतलपुर निवासी मेघ सिंह (47) की रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसी ने मेघ सिंह की बेटे से झगड़े के दौरान मौत हो जाने की सूचना थाना फरिहा पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फरिहा संजीव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखाई देने पर मौत को संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इधर गांव में पुलिस के पहुंचते ही मृतक के बेटे सहित अन्य परिजन फरार हो गए। थानाध्यक्ष फरिहा संजीव चौधरी ने बताया कि मेघ सिंह शराब पीने का आदी होने के साथ ही श्वांस का रोगी था। उसकी तबियत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। इसका उपचार पुत्रों द्वारा कराया जा रहा था। शराब पीने के कारण आए दिन बेटे से झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ था। लेकिन शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं होने के कारण मामला संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि चौकीदार सुरेश की तहरीर पर मामला दर्जकर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।