फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime, plote

फर्जीवाड़ा कर पड़ोसी के प्लॉट पर स्वीकृत करा लिया प्रधानमंत्री आवास

Tue, 19 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime, plote
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के प्लाट पर फर्जी तरीके से आवास स्वीकृत करा लिया। प्लाट मालिक की शिकायत पर मामला सामने आ सका। डूडा विभाग ने आवास निर्माण की प्रथम किश्त लेने वाले आरोपियों को रिकवरी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के मेहताब नगर निवासी बृजेश कुमार पुत्र दाताराम ने डीएम चंद्र विजय सिंह से शिकायत की कि पड़ोसी धर्मेद्र और पवन ने मिलीभगत कर उसके निजी प्लाट को फर्जी तरीके से खुद की मिल्कियत दर्शाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करा लिए। शिकायतकर्ता की माने तो कार्यदायी संस्था के सर्वेयर के साथ मिलकर सर्वे और भूमि की जियो टैगिंग आदि कार्य करा लिए। इसके साथ ही आवास निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि भी प्राप्त कर ली। पीड़ित बृजेश कुमार की शिकायत पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। मामले में डूडा विभाग ने आरोपी धर्मेद्र व पवन कुमार को नोटिस जारी कर सरकारी धन तत्काल वापिस करने की चेतावनी दी है। विभाग द्वारा आरोपियों को भुगतान प्रक्रिया रोकने के लिए बैंक शाखा को भी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शिकायत की जांच के बाद शिकायत कर्ता बृजेश कुमार निवासी मेहताब नगर की शिकायत सही मिली है। फर्जी तरीके से आवास स्वीकृत करा किश्त की रकम लेने वालों रिकवरी होगी। अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप सिंह राजपूत - पीओ डूडा
श्रम विभाग का पंजीकरण शिविर आज
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत व्यापारी एवं श्रमिक पंजीयन शिविर बुधवार को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एएलसी आरके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना एवं श्रम योगी मानधन योजना के तहत छोटे व मध्यम श्रेणी के व्यापारियों एवं श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed