फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime over bridge

ओवरब्रिज पर स्कूटी खड़ी करके युवक ने लगाई छलांग

Thu, 27 Jun 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime over bridge
डीएवी इंटर कालेज के सामने ओवरब्रिज से युवक द्वारा छलांग लगाने के वाद ओवरब्रिज पर खडी स्कूटी। अमर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के दुर्गानगर गली नंबर छह निवासी युवक ने गुरुवार सुबह ओवरब्रिज पर स्कूटी खड़ी करने के बाद ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। युवक के नीचे गिरते ही सिर से खून बहने लगा। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज के शिक्षक और अन्य लोगों ने युवक को तुरंत सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। युवक कई दिनों से तनाव में था।
विज्ञापन

दुर्गानगर गली नंबर छह निवासी अवध बिहारी अग्रवाल का 22 वर्षीय बेटा गौरव अग्रवाल बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। पिता के साथ ही चूड़ी के काम में हाथ बंटा रहा था। पिछले कुछ समय से वह तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसका उपचार करा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से स्कूटी लेकर ओवरब्रिज पर गया उसने डीएवी इंटर कालेज के सामने ओवरब्रिज पर स्कूटी खड़ी की और ओवरब्रिज से छलांग लगा ली। ब्रिज से नीचे गिरे युवक से खून बहता देख यहां से निकल रहे भाजपा उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्रसिंह चौहान, रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य हिमांशु शर्मा उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। सूचना के मिलने के बाद एसओ उत्तर अनूप कुमार तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। घटना की सूचना गौरव के परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही गौरव की मां आशा अग्रवाल एवं बहनोई पहुंच गए। पिता व्यापार के कार्य से बाहर गए हुए हैं। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर किया। एसओ अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि ओवरब्रिज से छलांग लगाने वाला युवक बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन मानसिक रूप से तनाव होने के ही कारण पढ़ाई छोड़ दी थी।
परिजन भी हैरान
अवध बिहारी की तीन बेटियां और एक बेटा गौरव है। उसने ऐसा क्यों किया परिजन इसका कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed