{"_id":"60c795478ebc3e7c6b505142","slug":"crime-news-child-murder-child-dead-firozabad-firozabad-news-yamuna-khadar-basai-mohammadpur-tatalpur-firozabad-news-agr495809770","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षीय बालक की नृशंस हत्या, यमुना के खादरों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वर्षीय बालक की नृशंस हत्या, यमुना के खादरों में मिला शव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर के गांव तोतलपुर में दस वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई। बालक का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर यमुना के जंगल में पड़ा मिला। बालक सुबह करीब 11 बजे से लापता था। शाम करीब छह बजे शव बरामद होने की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव तोतलपुर निवासी रोहित पुत्र मुन्नालाल निषाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। सोमवार शाम ग्रामीणों ने गांव के बाहर यमुना के जंगल में रोहित का शव पड़ा देखा। सूचना पर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया थाना बसईमोहम्मपुर का पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। सूचना पर परिजन भी पहंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सदर हीरालाल कनौजिया का कहना है कि बालक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गले और शरीर पर किसी भी स्थान पर चोट के निशान नहीं है। कान के पास से खून निकल रहा था और जबकि मुंह से झाग। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
रोहित की मां ने लड़ा था प्रधानी का चुनाव
मुन्नालाल ने बताया उस पर चार बच्चे थे। दो बेटा और दो बेटी। रोहित सबसे बड़ा था। रोहित की मां मौसमी देवी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी थी। चुनाव में मौसमी हार हार गई थी। उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। मुन्नालाल सदर ब्लॉक में मनरेगा स्वेच्छाग्राही है। उन्होंने गांव के कई युवाओं को रोजगार दिलाया है। ऐसे में पुत्र की हत्या के बारे में मुन्नालाल कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। रोहित ज्ञान ज्योति इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।