{"_id":"5d1a4e718ebc3e3c7430060b","slug":"crime-marrige-card-firozabad-news-agr3941021103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने बांटे पूर्व मंत्री के विवाहित बेटे की शादी के कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे ने बांटे पूर्व मंत्री के विवाहित बेटे की शादी के कार्ड
विज्ञापन
शिकोहाबाद क्षेत्र में बांटे गए पूर्व मंत्री के पुत्र के विवाह के निमंत्रणपत्र। अमर उजाला
- फोटो : FIROZABAD
सिरसागंज। सिरसागंज के पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के छोटे बेटे की शादी के कार्ड सोमवार को किसी सिरफिरे ने शिकोहाबाद क्षेत्र में बांट दिए। इस खबर से पूर्व मंत्री का परिवार हैरान है।
पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह को खबर मिली कि शिकोहाबाद क्षेत्र के गांवों में उनके छोटे पुत्र सुमित प्रताप सिंह की शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं।
जबकि सुमित का विवाह दो साल पहले ही हो चुका है। मामला संज्ञान में आते क्षेत्र में सियासी गलियारे में तरह-तरह की बातें होने लगीं। पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने एक व्यक्ति को निमंत्रण पत्र वितरित करते हुए पकड़ लिया। युवक के पास से कई शादी के कार्ड भी मिले।
युवक से पूछताछ के बाद एक अन्य संदिग्ध को भी पुलिस ने पूछताछ के लिये थाने में बुलाया है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस को पूरा मामला राजनीतिक षड़यंत्र का दिख रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि मामला सोमवार को तब संज्ञान में आया जब लोगों के फोन आने शुरू हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी। इस घटना से पूर्व मंत्री के समर्थकों में भी रोष व्याप्त है। समर्थकों का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।