फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime, girl burn, firozabad

संदिग्ध परिस्थतियों में जलने से किशोरी की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 29 Jul 2020 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime, girl burn, firozabad
किशोरी के जलने का स्थान - फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। मोहल्ला शीशपुरी में उस समय खलबली मच गई जब एक किशोरी लोगों को जली हुई अवस्था में घर के बाहर दिखी। परिजनों ने किशोरी को घर के अंदर लेकर दरवाजा बंद कर लिया। लोगों ने सूचना दी तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जसराना के मोहल्ला शीशपुरी निवासी जगदीश की 17 वर्षीय पुत्री का कस्बे के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध करने पर किशोरी ने बुधवार शाम करीब आठ बजे खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा बंद होने पर छत के रास्ते अंदर जाकर शव बरामद किया। घर की तलाशी लेने पर मां और बहन मिलीं।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी के भाई को खेतों से पकड़कर हिरासत में ले लिया है। किशोरी का पिता अभी फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री ने खुद ही मिट्टी का तेल डालकर जान दी है। किशोरी के एक युवक से प्रेम करने की बात मां ने बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अजय सिंह चौहान के साथ कोतवाल अनूप कुमार भारतीय मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को लेकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि युवती ने प्रेम प्रसंग में परिजनों द्वारा विरोध करने पर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बाहर भी निकली जली हुई हालत में
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जली हुई हालत में किशोरी काफी देर तक गली में रही, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। बाद में परिजन उसे घर में ले गए।

गुमराह करती रहीं मां और बहन
किशोरी जिस युवक से प्यास करती थी उससे शादी करना चाहती थी, जबकि परिजन विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर युवती के साथ हादसा हुआ है। शुरुआती पूछताछ में मां पुलिस को गुमराह करती रही। पहले बहन और मां ने बताया कि करंट लगने से किशोरी के जलने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed