{"_id":"5fedd9f18ebc3e3db6082981","slug":"crime-firozabad-news-agr474332422","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील संदेश वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील संदेश वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर टूंडला स्थित एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं और शिक्षिकाओं के मोबाइल नंबर पर अश्लील संदेश वायरल करने वाले आरोपी युवक को उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी जौनपुर जिले का रहने वाला है।
थाना उत्तर के प्रभारी अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि आरोपी सूर्य प्रताप (24) पुत्र दिनेश कुमार भटपुरा थाना खुटहन जिला जौनपुर का मूल निवासी है। वर्तमान में आरोपी फजलपुर पूर्वी दिल्ली में रह रहा है। वह एमसीए है। जो दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि जिस सिम का वह प्रयोग कर रहा था उस सिम को आरोपी ने एक वर्ष पूर्व अपने दोस्त नौशाद अहमद की आईडी पर लिया था। आरोपी ने एक महिला की आईडी पर युवतियों के कुछ फोटो देखकर दोस्ती के लिए संदेश भेजा। लेकिन संदेश स्वीकृत न होने पर बदले की भावना से लड़कियों के फोटो व अन्य डिटेल एकत्र करके अश्लील संदेशों के साथ इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल कर दी। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। संवाद