फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

घर से बुला कर बसूला से प्रहार कर युवक की हत्या, शव जलाने का भी प्रयास

Tue, 10 Nov 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसीएमटी स्कूल के पीछे हाईवे किनारे स्थित खेत में मंगलवार को शव पड़ा मिला। युवक के चेहरे और सिर में गंभीर चोट के निशान थे। शिनाख्त मिटाने के लिए आरोपियों ने युवक का चेहरा जलाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही युवक पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मक्खनपुर के गांव रूपसपुर निवासी हरिओम (36) पुत्र हाकिम सिंह कुशवाहा लकड़ी का काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव हाईवे किनारे स्थित खेत पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त हरिओम के रूप में की। जानकारी पर हरिओम के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मक्खनपुर प्रभारी विनय कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के भाई सोनवीर ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात सात बजे उसके घर गांव का ही राजू पुत्र मुन्नीलाल हाल निवासी रामनगर लाइनपार) घर आया और राजू को बुलाकर ले गया था। मामले में सोनवीर ने राजू के खिलाफ तहरीर दी। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर राजू पुत्र मुन्नीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हरिओम की मौत के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हरिओम के दो बेटे अमित और एशल और एक बेटी मनीषा है। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी सावित्री देवी के कंधों पर तीन बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी आ गई है। पति की मौत पर उसका रो-रो कर बुरा हाल है। हरिओम पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed