{"_id":"5f6ce31d8ebc3eded814b1c2","slug":"crime-firozabad-news-agr4607623124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आए बालक की उपचार के दौरान हुई मौत,परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आए बालक की उपचार के दौरान हुई मौत,परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
ाना रामगढ़ रोड पर सड़क हादसे में बालक की मौत के बाद परिजनों द्वारा जाम लगाने के दौरान जाम को खुलवा?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार को बाइक की टक्कर लगने से घायल चार वर्षीय बच्चे की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम को रामगढ़ रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करने और सड़क पर ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
गली नंबर 19 मदीना कॉलोनी निवासी जहीर का चार वर्षीय बेटा अली हमजा गली से निकलकर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। घायल अली हमजा को परिजन आगरा एक अस्पताल में ले गए थे। उपचार के दौरान बालक ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे का शव लेकर रामगढ़ स्थित आवास पर पहुंचे और गली के बाहर गुड्डू मार्केट के सामने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसएचओ रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया और बाइक सवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रामगढ़ रोड पर ब्रेकर बनवाने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खोल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
-बाइक की टक्कर से बुधवार सुबह बालक घायल हो गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को घर लाकर रामगढ़ रोड पर जाम लगा दिया था। परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अनूप कुमार तिवारी
थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़।