फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

बड़ा लालपुर में चक रोड के विवाद में मारपीट, पथराव, फायरिंग

Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
थाना रसूलपुर के बड़ा लालपुर में गोलीकांड की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के बड़ा लालपुर में चकरोड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते पथराव और फायरिंग होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। एक युवक के पेट से रगड़ते हुए गोली निकलने से वह घायल हो गया है, जबकि मारपीट में चार अन्य घायल हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। बड़ा लालपुर निवासी रामकिशन (32) पुत्र जनक सिंह यादव के घर के सामने से चक रोड है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इस रास्ते को बृहस्पतिवार दोपहर जोतना शुरू कर दिया। इसका रामकिशन पक्ष ने विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। दोनों ओर से मारपीट और पथराव हुआ। इस बीच फायरिंग भी हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। एक गोली रामकिशन के पेट से रगड़ते हुए निकल गई। घायल रामकिशन को पुलिस जिला अस्पताल लाई है। रामकिशन का कहना है कि मारपीट व पथराव में हनी (16) पुत्र राजेंद्र सिंह और महेंद्र प्रताप सिंह (28), सौरभ (26) पुत्रगण ब्रजेश सिंह व कमलेश (35) पुत्र मातादीन आदि को भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि बड़ा लालपुर में रास्ते को लेकर विवाद हुआ है। मौके पर पहुंचे तो फायरिंग जैसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed