{"_id":"5f3691f08ebc3e4ada16e7ab","slug":"crime-firozabad-news-agr454843294","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरिष्ठ चिकित्सक की कार का शीशा तोड़कर 25 हजार की नकदी एवं सामान किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरिष्ठ चिकित्सक की कार का शीशा तोड़कर 25 हजार की नकदी एवं सामान किया चोरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बरिष्ठ चिकित्सक बिष्णु रावत पुलिस का कार का टूटा शीशा दिखाते हुए
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर उसमें रखी करीब बीस से पच्चीस हजार की नकदी एवं एटीएम, बैंक की पासबुक सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी ड्यूटी समाप्त करके कार के पास पहुंचने पर हुई। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक विष्णु रावत पुत्र सोहन लाल रावत शुक्रवार को मेडिसन विभाग में ओपीडी में मरीजों को देखने की ड्यूटी थी। वह जिला अस्पताल में अपनी गाड़ी (कार) से ड्यूटी करने के लिए पहुंचे थे। ड्यूटी पर जाने से पूर्व अपनी कार को लॉक करके मेडिसन विभाग के पीछे पार्किंग में कर दी थी। शुक्रवार की शाम को करीब 3.40 बजे ड्यूटी को समाप्त करके जब लौटने के लिए कार के पास पहुंचे तो देखा कि उसका शीशा टूटा हुआ था।
अंदर रखा ब्राउन कलर का बैग गायब था। उसमें रखी करीब 20 से 25 हजार की नकदी के साथ एसबीआई फिरोजाबाद की पासबुक, सरकारी डायरी के साथ अभिलेख गायब थे। इस घटना को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल इस घटना की सूचना सरकारी ट्रॉमा सेंटर में संचालित पुलिस चौकी पर दी। वरिष्ठ चिकित्सक विष्णु रावत की गाड़ी से चोरी की घटना से चिकित्सक के साथ स्टाफ हैरान है। क्योंकि जिला अस्पताल प्रांगण में अधिकांश डॉक्टर एवं स्टाफ की गाड़ी खड़ी रहती हैं। पीड़ित डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की है।