{"_id":"5f0f313f8ebc3e637749220e","slug":"crime-firozabad-news-agr4505792154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरफाबाद स्थित प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरफाबाद स्थित प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के आसफाबाद स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। हंगामे की जानकारी पर थाना पुलिस मौकेे पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव सोफीपुर निवासी बैकुंठी देवी को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने उसे थाना रसूलपुर क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान तबियत बिगड़ने पर चिकित्सक ने महिला को आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजन महिला के शव को लेकर आसफाबाद स्थित अस्पताल पहुंच गए और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि आसफाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला को हालत खराब होने पर आगरा रेफर किया था। रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजनों के तहरीर देने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।