फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

वृद्धा से अभद्रता करने,पेट्रोल डालकर जलाने का आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजा

Wed, 24 Jun 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी पुलिस ने वृद्धा से अभद्रता एवं पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में आरोपी कालीचरन को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा के साथ पड़ोस में रहने वाले वृद्ध ने मंगलवार तड़के छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर आरोपी ने पेट्रोल डालकर वृद्धा में आग लगा दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा एवं सीओ टूंडला अजय चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी नारखी विनोद कुमार सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने पीड़ित वृद्धा की बेटी की तहरीर पर नारखी धौंकल के निवासी कालीचरन पुत्र रामचंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ करने और पेट्रोल डालकर जलाने का मामला दर्ज कर लिया। घायल महिला जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में जिंदगी एवं मौत से संघर्ष कर रही है। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने आरोपी कालीचरण को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी सचिंद्रपटेल ने कहा कि वृद्धा को जलाने के मामले में प्राथमिकता केआधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसकी उम्र भी 65 के करीब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed