फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, फायरिंग, तीन घायल

Wed, 22 Apr 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
crime
शिकोहाबाद। पुरानी रंजिश में नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में मंगलवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। करनपुर गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। लगभग दो माह पूर्व भी दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले थे, जिसमें दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद मंगलवार रात को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष ने उसे रोका और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। रात के समय मारपीट और चीखपुकार से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

इसी दौरान फायरिंग भी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली एक युवक के सिर में धंस गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसको लेकर परिजन थाना पहुंच गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। घायलों में संदीप (20) पुत्र अवधेश कुमार, मोहित (24) पुत्र राजेश कुमार हैं, जबकि दूसरे पक्ष से महेंद्र (30) पुत्र भोजराज निवासी करनपुर हैं। बताया जाता है कि संदीप के सिर में गोली लगी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिजन घायल को उपचार के लिए आगरा ले गए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी घटना खितौली में हुई। यहां पर रेखा (43) पत्नी चरन सिंह और उसकी दो बेटी रश्मी (22) और कुमारी बरखा (16) के साथ मारपीट कर दी। जिससे तीनों घायलों ने अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed