{"_id":"5e93466f8ebc3e76ac0aa3e8","slug":"crime-firozabad-news-agr437680492","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान में रखी गेहूं की फसल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान में रखी गेहूं की फसल में लगी आग
विज्ञापन
टूंडला के गांव नगला काले में जलती गेहूं की फसल, बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। खलिहान में कटी रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में किसान के पांच बीघा कटी रखी गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, किंतु आग बुझ पाती उससे पूर्व ही सारी फसल जलकर राख हो गई।
घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। थाना नगला सिंघी के गांव नगला काले निवासी चतुरी प्रसाद ने अपने पांच बीघा की गेहूं की फसल को काटकर खेत में ही बनाए खलिहान में रख दिया था। रात में वह परिवार सहित खलिहान से घर आ गया था। वह परिवार सहित सोने की तैयारी कर रहा था तभी खलिहान में आग लग गई। आग लगी देख ग्रामीण शोर मचाते हुए आग बुझाने दौड़े।
चतुरी को जब पता चला कि उसके खलियान में आग लगी है तो वह घबरा गया तथा दौड़ते हुए खेत पर पहुंचा। किसान ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया। इस बीच ग्रामीणों ने थाना नगला सिंघी व फायर स्टेशन पर फोन कर दिया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती व ग्रामीण आग बुझा पाते पूरी फसल जलकर राख हो गई। चतुरी प्रसाद ने बताया कि सालभर खाने के लिए उसने गेहूं की फसल की थी, वह भी आग की भेंट चढ़ गई।अब कोरोना संक्रमण की वजह से मजदूरी करने भी नहीं जा सकता। उसके परिवार के सामने मुसीबत खड़ी हो गई उसने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।