{"_id":"5da8a69d8ebc3e93a553ef7a","slug":"crime-firozabad-news-agr4111367117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग
विज्ञापन
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव छीछामई में बुधवार रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडा चलने के साथ ही एक पक्ष ने फायरिंग भी की। झगड़े में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। दछीछामई निवासी रामकिशन पुत्र ओमप्रकाश परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात नौ बजे के उनका भतीजा अनुज गांव में ही हरप्रसाद की दुकान पर सामान खरीदने गया था। आरोप है कि रास्ते में मुन्नालाल, रामकिशोर और रामब्रेश ने अनुज को रोक लिया और गालीगलौज कर मारपीट कर दी। आरोपियों से बचकर अनुज अपने घर की ओर दौड़ा और घर में घुस गया।
मलिखान का कहना है कि आरोपी अपने अन्य परिवारीजनों के साथ उसका पीछा करते हुए आए और उसके घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। आरोप है कि मुन्नालाल पक्ष ने फायरिंग भी की। चीखपुकार और फायरिंग से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मारपीट में मलिखान सिंह, रामकिशन पुत्र ओमप्रकाश, सत्यवती पत्नी मलिखान सिंह, अनुज और अभिषेक पुत्र मलिखान के भी चोटें आईं हैं। वहीं दूसरे पक्ष से उर्मिला और रामकिशन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।