{"_id":"5d83e49a8ebc3e015b67a351","slug":"crime-firozabad-news-agr4064698110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के एजेंट की हत्या में रेकी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के एजेंट की हत्या में रेकी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। फाइनेंसकर्मी नौबत सिंह की हत्या के आरोपी देवेश उर्फ भोला को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद एसओजी टीम एवं एसएचओ लाइनपार ने रेकी करने वाले उसके भाई विश्वजीत को गुरुवार को मीरा चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच हजार की नकदी बरामद की है। जबकि देवेश उर्फ भोला के कब्जे से बीस हजार की नकदी बरामद की है। उन्होंने टूंडला क्षेत्र में 25 मई को हुई एक लाख की लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकारा है।
आगरा थाना फतेहपुरसीकरी के चुरियारी निवासी नौबत सिंह (45) की 11 सितंबर को हाईवे किनारे स्थित बंदर वाली पुलिया के समीप सर्विस रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के दौरान बैग में रखी 82 हजार रुपया की नकदी लूट ली थी। लूट के दौरान हत्या किए जाने के आरोपी बदमाशों के ढोलपुरा रोड पर जाने की सूचना पर बुधवार रात पुलिस ने घेराबंदी करके देवेश उर्फ भोला को गिरफ्तार किया था। देवेश के पैर में गोली लगी थी। टीम ने तमंचा, अपाचे बाइक के साथ बैग, प्रिंटर, खोखा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए देवेश को जेल भेज दिया है।
गुरुवार को प्रेस वार्ता कर एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नौबत सिंह का एजेंट देवेश का भाई विश्वजीत था। नौबत सिंह के पास हजारों रुपया की नकदी है इसकी रेकी भी विश्वजीत एवं उसके साथी ने की थी। इस कारण देवेश, किशनवीर ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। सीओ टूंडला डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि घायल बदमाश देवेश का भाई विश्वजीत मीरा चौराहे के पास भागने की फिराक में खड़ा था। इस दौरान ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया 25 मई को टूंडला क्षेत्र में फाइनेंसकर्मी से एक लाख की लूट की घटना देवेश, किशनवीर, शशिकांत व सौरभ ने मिलकर की थी।
विज्ञापन
विरोध पर किशनवीर ने मारी थी गोली
फिरोजाबाद। देवेश ने एसपी को बताया कि जिस समय फाइनेंसकर्मी नौबत सिंह से बैग लूटने की कोशिश की थी तब उसने विरोध किया इस पर हमारे साथी किशनवीर ने नौबत सिंह के गर्दन में गोली मार दी थी। बैग पकड़ने की कोशिश की तो दूसरी गोली उसके कंधे के पास मारी थी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने किशनवीर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।