{"_id":"5d83e4ab8ebc3e013b28502e","slug":"crime-firozabad-news-agr4064687117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के हत्यारोपी मायाराम को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के हत्यारोपी मायाराम को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
ढाई माह की बेटी नीलम की हत्या का आरोपी पिता मायाराम पुलिस ने भेजा जेल।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के मिश्रिया का पुरा में ढाई माह की बेटी की हत्या करने के आरोपी पिता मायाराम को थाना मटसेना पुलिस ने हाइवे किनारे सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। सब्जी काटने वाले चाकू से निर्दयी पिता ने बेटी का गला काट कर हत्या की थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
आगरा थाना बाह के बटेश्वर निवासी मायाराम पुत्र श्रीकिशन ने अपनी ढाई माह की बेटी नीलम को खिलाने के बहाने पत्नी से लेकर गया और गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद मायाराम फरार हो गया था। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में ही लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। हत्यारोपी मायाराम निषाद हाइवे एनएच-टू पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा था।
इसी दौरान एसएचओ मटसेना राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बेटी की हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाली छुरी को भी बाजरा के खेत से बरामद कर लिया है। सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने कहा कि मायाराम ने पत्नी से विवाद के चलते अपनी बेटी की तो गला काटकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।