{"_id":"5d6c07fd8ebc3e93b532a959","slug":"crime-firozabad-news-agr4035959200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोताखोरों को भी नहीं मिले यमुना में डूबे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोताखोरों को भी नहीं मिले यमुना में डूबे युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद। दोस्तों संग शनिवार दोपहर यमुना में नहाने गए दो युवकों की तलाश में रविवार को पीएसी गोताखोरों ने यमुना में स्टीमर डाल कर तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 36 घंटे बाद भी यमुना में डूबे युवकों का कोई पता नहीं लगने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 24 घंटे से दोनों युवकों के घर में चूल्हा भी नहीं जला है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवारीजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
नसीरपुर निवासी रामनिवास (19) पुत्र राजेंद्र सिंह अपने भाई के साले देवा (16) पुत्र राजकिशोर निवासी शेख की सराय भरथरा थाना सिरसागंज और केशो पुत्र मोहर सिंह निवासी नगला तुला नसीरपुर और दीपक पुत्र सियाराम निवासी जनपद फतेहपुर के साथ रपड़ी स्थित पारौली घाट पर शनिवार दोपहर 12 बजे नहाने गए थे। चारों दोस्त नहा रहे थे, तभी रामनिवास, देवा और केशो डूबने लगे। दीपक ने रस्सी फेंक कर किसी तरह केशो को तो बचा लिया, लेकिन रामनिवास और देवा ऊपर नहीं आए।
काफी इंतजार के बाद भी जब दोनों नहीं मिले तो दीपक और कैशो गांव पहुंचे और उन्होंने रामनिवास के परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया। जानकारी होते ही नसीरपुर प्रभारी निरीक्षक और सीओ मौके पर पहुंचे और तलाश की। रविवार सुबह पीएसी गोताखोर भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अनूप तिवारी और ग्राम प्रधान कमलेश यादव ने गोताखोरों के साथ यमुना में तलाशी अभियान में सहयोग किया। शाम होते-होते पीएसी के जवान भी थक गए और उन्होंने तलाशी अभियान रोक दिया।
विज्ञापन
फोटो