{"_id":"5d6c07608ebc3e939d469056","slug":"crime-firozabad-news-agr403593696","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव पुलिया के नीचे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव पुलिया के नीचे मिला
विज्ञापन
राकेश कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद-जसराना। थाना जसराना के गांव कौरारा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण का शव तीन दिन बाद बंबा की पुलिया के नीचे दबा मिला। शव को मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। व्यक्ति मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
थाना जसराना के गांव कौरारा बुजुर्ग निवासी 44 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र मुलायम सिंह 30 अगस्त की शाम को गांव के बाहर मौजूद बंबे की पुलिया पर बैठे थे। देर शाम तक घर न लौटने पर चिंतित परिजनों ने उनको तलाशा। पिछले तीन दिनों से परिजन उन्हें तलाश रहे थे। रविवार की अलसुबह बंबा की पुलिया के नीचे राकेश का शव मिलने पर जहां ग्रामीणों में हड़कंप मच गया वहीं परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जाते हुए जांच करने की मांग की है। ग्राम प्रधान अनामी गांव के एक व्यक्ति का शव बंबा में मिला है। मृतक के परिवारी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। कोतवाल गिरीश चंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला है। पीएम के लिए भेजा गया है। व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है।