फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,electricity,bijli vibhag,clothes on wire

नई बस्ती में एलटी लाइन पर सूख रहे थे कपड़े, चेकिंग को गई टीम ने पकड़ा

Fri, 12 Mar 2021 06:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
crime,electricity,bijli vibhag,clothes on wire
नई बस्ती स्थित किशन पान वाली गली में एलटी लाइन पर सूखती साड़ी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विद्युत निगम द्वारा नई बस्ती में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम को चेकिंग के दौरान एक मकान क ी बालकनी के सामने से होकर गुजर रही एलटी लाइन पर भींगे कपड़े पड़े मिले। इसकी अधिकारियों द्वारा वीडियोग्राफी किए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन गांधी पार्क पर तैनात अवर अभियंता देवेंद्र कुमार शुक्रवार को टीम के साथ बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए क्षेत्र में गए थे। टीम नई बस्ती स्थित किशन पाल वाली गली में चेकिंग के लिए पहुंची, तो टीम को एक मकान के सामने एलटी लाइन पर कपड़े सूखते देखे। मकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम ने इसकी वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन

अवर अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिस मकान के सामने एलटी लाइन पर कपड़े सूख रहे थे। वह मकान सुनील कुमार का है। फिलहाल उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, भविष्य में इस तरह की लापरवाही करने पर कानून कार्रवाई की जाएगी। टीम ने इस दौरान लोगों को बकाया बिल जमा कराने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed