{"_id":"604b64198ebc3ec3982c8a25","slug":"crime-electricity-bijli-vibhag-bijli-connection-firozabad-news-agr484269475","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, 224 घरों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, 224 घरों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सिरसागंज क्षेत्र के गांव जैतपुर और दुगमई क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान 224 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
गांव जैतपुर में अवर अभियंता राहुल कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जैतपुर में 77 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं दुगमई में 70 व गांव कुंजपुर हवेली में अवर अभियंता सरबिंद यादव द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 77 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि गांव दुगमई में 70 उपभोक्ताओं पर 1358000 रुपये का बकाया होने पर पूरे गांव के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही बकाएदारों को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। वहीं एसडीएम धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि गांव बामई, बझेला बुजुर्ग, पेंगु, गुड़ाऊं, नगला गडरिया, नगला पुरा गांव में शनिवार को शिविरों का आयोजन किया जाएगा।