{"_id":"6016f5b58ebc3e333554c969","slug":"crime-death-police-protest-firozabad-news-agr4787381195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर शव को बिजलीघर पर रखा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर शव को बिजलीघर पर रखा, हंगामा
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर दिदौली निवासी सुखदेवी (40) पत्नी बसंत सिंह की पोल में करंट आने से मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजन शव लेकर बिजलीघर पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
शहजादपुर दिदौली निवासी सुखदेवी शनिवार को पशु को लेकर जा रही थीं। इसी दौरान 11 हजार की लाइन के पोल की खेंच के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन सीधे नसीरपुर स्थित बिजलीघर पहुंचे और शव को रखकर हंगामा करने लगे।
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिशासी अभियंता, एसडीएम सिरसागंज से वार्ता करके ग्रामीणों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया।