{"_id":"5e7116008ebc3ea4d610601b","slug":"crime-angaist-woman-firozabad-firozabad-news-agr4343132151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनई में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनई में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
ओमवती का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर के गांव लखनई में महिला की संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगा कर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना नसीरपुर के गांव लखनई निवासी ओमादेवी (20) पत्नी देशराज सिंह ने सोमवार को दोपहर के बाद संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर उसके पिता एटा जनपद के थाना रिजोर के भरतौनी निवासी वीरेंद्र सिंह परिवार समेत पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 25 जनवरी 2019 को देशराज के साथ की थी।
शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन ने बाइक व अन्य सामान की मांग करने लगे थे। उनका आरोप है कि मेरी बेटी की हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया है। इसी के चलते ससुरालीजन मौके से फरार हो गए हैं। एसएचओ नसीरपुर बीडी पांडेय ने बताया कि महिला ने फांसी लगाई है। मायका पक्ष के लोग यदि तहरीर देते हैं तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।