{"_id":"5fedd9ef8ebc3e3eb42f34e4","slug":"cricket-firozabad-news-agr474331818","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ जूनियर ने सीनियर को हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ जूनियर ने सीनियर को हराकर जीता मैच
विज्ञापन
टूंडला में आरपीएफ खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि आशू चौधरी
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे सुरक्षा बल खेल मैदान कच्चा टूंडला पर पांचवीं बार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच का आरपीएफ जूनियर ने सीनियर को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
बृृहस्पतिवार को रेलवे सुरक्षा बल के खेल मैदान पर आरपीएफ सीनियर और आरपीएफ जूनियर के बीच मैच खेला गया। मैच का उद्घाटन सभासद आशू चौधरी ने फीता काटकर किया। जूनियर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सीनियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 19 ओवर में 124 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर टीम ने पांच विकेट खोकर मैच को जीत लिया। जूनियर टीम के खिलाड़ी मुकुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सीनियर टीम के कप्तान दीपक सैनी और जूनियर टीम के कप्तान संदीप चौधरी रहे।
दूसरा मैच महाकाल इलेवन और ध्रुव इलेवन के बीच खेला गया। ध्रुव इलेवन ने 12 ओवरों में 56 रन बनाए। महाकाल इलेवन ने दस ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। अंपायरिंग सुमित चौधरी और राहुल ने की। इस दौरान विवेक चौधरी, गौरव चौधरी, मनीष शर्मा, अनुज तिवारी, आकाश सैनी, धर्मेंद्र, लक्ष्मण शर्मा, गौरव शर्मा, आयुष त्यागी, अभिषेक, सचिन राना, रुद्र प्रताप सिंह, मधु, प्रशांत, दीपक राना, राजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राहुल कनोजिया आदि मौजूद रहे।