फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cows buried in Gaushala premises after death

Firozabad News: गायों को मरने के बाद गोशाला परिसर में दफनाया

Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cows buried in Gaushala premises after death
नारखी। क्षेत्र की कायथा ग्राम पंचायत में दो गायों के मरने के बाद उनको मनमाने ढंग से गोशाला परिसर में दफना दिया। स्टाफ की मनमानी की हकीकत उजागर करने को युवक ने वीडियो बनाकर वायरल किया तो विभाग में हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी से लेकर सचिव व प्रधान तक कहने लगे कि बुुजुर्ग गाय होने के कारण वह मर गईं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि गोशाला प्रांगण में दफनाना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। थाना नारखी की कायथा ग्राम पंचायत में संचालित गोशाला में दो मर गई थीं। गायों को मरने के बाद स्टाफ ने बिना किसी सूचना दिए गोशाला परिसर के अंदर ही गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान युवक फाबड़े से गायों के दफनाने वाले गड्ढे को भरने में जुटा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी पशु चिकित्साधिकारी नारखी के साथ प्रधान एवं सचिव आदित्य मिश्रा को हुई तो वह तत्काल मामले को दबाने में जुट गए।
विज्ञापन

चिकित्सक बोले कि उक्त दोनों को गायों का पोस्टमार्टम कराया गया था। लेकिन उसकी कोई सूचना पशु चिकित्साधिकारी को नहीं दी गई थी। बल्कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने ही खुद फोन करके क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी से इसकी जानकारी की। ग्रामीणों के अनुसार गायों को दफनाने का काम वहां का स्टाफ ही कर रहा था।
विज्ञापन



तीन गायों की मौत की सूचना हुई वायरल
सोशल मीडिया पर तो कायथा गोशाला में तीन गायों की मौत होने के बाद शवों को गोशाला प्रांगण में मनमाने ढंग से दफनाने की सूचना वायरल हुई। लेकिन पशु चिकित्साधिकारी दो गायों की मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-कायथा गोशाला में दो बुजुर्ग गायों की मौत होने की जानकारी मिली है। जिस प्रकार से गोशाला प्रांगण में गायों को दफनाया जाना गलत है। इसकी जांच कराके संबंधित जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. जितेंद्र कुमार, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed