{"_id":"684722379f55464de40ec85e","slug":"cow-fell-into-the-sewer-tank-of-railway-housing-employees-took-it-out-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-150023-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेल आवास के सीवर टैंक में गिरा गोवंश, कर्मचारियों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेल आवास के सीवर टैंक में गिरा गोवंश, कर्मचारियों ने निकाला
Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। स्टेशन के बाहर रेल आवास के खुले सीवर टैंक में रविवार रात्रि एक गोवंश गिर गया जिसे सोमवार को सुबह रेलकर्मियों ने निकाला।
घटना के अनुसार रविवार की रात एक गोवंश भटकते हुए रेल आवास संख्या 34 के खुले सीवर टैंक में गिर गया। इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह एनसीआरएमयू के नेता अमितपाल सिंह ने रेलकर्मियों की ममद से गोवंश को टैंक से बाहर निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस एजेंसी को सीवर टैंक बनाने का टेंडर दिया गया था उसने सही तरह से निर्माण नहीं किया है।उन्होंने कहा कि भुगतान से पूर्व इसकी गुणवत्ता जांच कैसे हो गई और ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया।
रेल आवास में रह रहे कर्मचारियों ने एक वर्ष पूर्व भी ऑनलाइन शिकायत संबंधित विभाग को की थी, किंतु कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा है कि इस मामले में आरटीआई के जरिये संबंधित कार्य की जानकारी मांगी जाएगी। संवाद