फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   court sentenced to life imprisonment to guilty devar who murdered pregnant bhabhi for 1700 rupees in Firozabad

UP: 1700 रुपये के लिए गर्भवती भाभी को दी दर्दनाक मौत, 30 वर्ष बाद मिला इंसाफ; देवर का जेल में कटेगा पूरा जीवन

Wed, 28 Feb 2024 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 07:14 PM IST
सार

फिरोजाबाद में 1700 रुपये के लिए गर्भवती भाभी को दर्दनाक हत्या कर दी। मामले में 30 वर्ष बाद फैसला आया। कोर्ट ने दोषी देवर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
court sentenced to life imprisonment to guilty devar who murdered pregnant bhabhi for 1700 rupees in Firozabad
कोर्ट (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को गर्भवती महिला की हत्या के बाद लूट के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई अपर जिला जज ग्यारह एवं विशेष जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र रवींद्र कुमार की कोर्ट ने की। मामला 30 वर्ष पुराना था। सुनवाई के बाद दोषी देवर को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अर्थदंड में से 50-50 हजार की धनराशि मृतका की बेटियों को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का छह अगस्त 1994 का है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला करबला गली नंबर सात निवासी मिथलेश पुत्री रामसनेही राठौर अपने चाचा चंद्रप्रकाश के घर सोने गई थीं। घर पर उसकी मां सूरजमुखी बहन सर्वेश उम्र दो वर्ष के साथ अकेली सो रही थी। 

विज्ञापन

चारपाई पर पड़ी मिली लाश 

उसके पिताजी रुड़की चूड़ी के व्यापार के संबंध में 15 दिन पहले से गए थे। सात अगस्त की सुबह घर पहुंची तो देखा कि उसकी मां चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। एक कमरे का कुंडा टूटा हुआ है, कनस्तर की दाल फैली थी। एक कनस्तर जिसमें चावल में 1700 रुपये रखे हुए गायब थे। मिथलेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

भाई ने दर्ज कराया मुकदमा 

जांच के दौरान मृतका के भाई बलवीर सिंह राठौर द्वारा पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर मृतका के देवर चंद्रप्रकाश व उसके साथियों के खिलाफ हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद मृतका के देवर चंद्रप्रकाश निवासी करबला व मोहर सिंह उर्फ मुन्ना राठौर निवासी सुदामा नगर थाना उत्तर के विरुद्ध हत्या व लूट की धारा में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। 
विज्ञापन

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया दोषी

मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या ग्यारह, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र रविंद्र कुमार की अदालत में चला। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र राठौर व ललित बघेल ने की। उन्होंने कहा इसमें सात गवाहों ने गवाही दी। गवाही एवं साक्ष्य के आधार पर चंद्रप्रकाश को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

साथ ही दोषी पर एक लाख बीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को एक वर्ष के कारावास की अतिरिक्त सजा भोगनी होगी। दोनों बेटियों को 50-50 हजार की धनराशि मिथलेश व सर्वेश देवी को दिए जाने के आदेश दिए हैं। साक्ष्य के अभाव में मोहर सिंह उर्फ मुन्ना राठौर को दोषमुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed