फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   country's chest became 56 inch after surgical strikes on Pakistan

सर्जिकल स्ट्राइक से 56 इंच का हुआ देश का सीना

Sat, 01 Oct 2016 01:18 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 01 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
country's chest became 56 inch after surgical strikes on Pakistan
सर्जिकल स्ट्राइक से 56 इंच का हुआ देश का सीना - फोटो : Amar Ujala
भारतीय सेना के साहसिक कदम पर हिंदूवादी संगठनों ने जताया हर्ष
विज्ञापन

भारतीय सेना द्वारा पीओके के सात आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर 38 आतंकवादियों को मार गिराने ने हिंदूवादी संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही।  
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी ने बैठक में कहा कि पीओके में घुस कर भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों को मार कर बदला ले लिया है। हमारे भारतीय सैनिकों ने यह एहसास करा दिया है कि मोदी के नेतृत्व में देश की जनता सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा की गई कमांडो कार्रवाई एक साहसिक दृढ़ता का प्रतीक है। विगत दिनों पाक आतंकवादियों द्वारा देश की सेना के 18 जवानों को कायरतापूर्वक मारा गया था, जिसका बदला आज हमारे देश की सेना ने ले लिया। इसके लिए हमारी सेना बधाई की पात्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बधाई के पात्र हैं, जिनकी सूझबूझ से इतनी बड़ी कार्रवाई की गई। संचालन ब्रजेश चौहान ने किया। बैठक में महावीर प्रसाद बघेल, पारुल शर्मा, रामचरन, सर्वेश दुबे, संजय शर्मा, रामकुमार शर्मा, पीयूष गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा नारखी दक्षिण मंडल द्वारा कुतकपुर चनौरा में बालकिशन गुप्ता की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह, ध्रुव शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने हमारा सीना 56 इंच का कर दिया है। भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया, यह साहसिक कदम है। जयसिंह प्रजापति ने कहा कि भारतीय सेना को हम नमन करते हैं। मौके पर बालकिशन गुप्ता, अजीत सिंह, गिर्राज सिंह, सुरेंद्र बघेल, संजय कुशवाहा, जयपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर हर्ष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने सेना के साहसी कदम की सराहना की। महामंत्री कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। पूरा देश सेना के साथ है। बैठक में सुधीर वर्मा, अमरपाल, डा. नवनीत, दीपक राठौर, मनोज राठौर, पवन त्यागी, उमाशंकर मौजूद थे।

आतिशबाजी कर मनाया जश्न
अखिल भारतीय कोली कोरी महासभा द्वारा भारत की जवाबी कार्रवाई पर करबला में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। अध्यक्ष राहुल शंखवार ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों को एकजुट होने की जरूरत है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। हमारी सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया। सेना ने भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है। मौके पर गोविंद शंखवार, सुशील कुमार, संदीप, अंशू, अश्वनीश, रघुवर दयाल, राजू, सुनील मौजूद थे।


भारतीय सेना की बहादुरी पर देहात क्षेत्रों में छाई खुशी
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए करारे जबाव पर देहात क्षेत्रों में खुशी छाई रही। चिरावली में डॉ अवनीश यादव, मछरीया रामनरेश यादव, कौरारी में केपी सिंह यादव, अनिल यादव, पबरई में धर्मेंद्र शास्त्री, पिलख्तर फतेह में पूर्व प्रधान अजीत यादव, रंजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रताप चौहान, आरडी सिंह चौहान, जैन नवयुग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंबर अरविंद प्रताप जैन, मुन्नेश यादव, मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed