फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Councilors and relatives sit on dharna for non-issuance of no-objection certificate

अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी न होने पर पार्षद व रिश्तेदार धरने पर बैठे

Mon, 18 Oct 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Councilors and relatives sit on dharna for non-issuance of no-objection certificate
नगर निगम में धरना देते पार्षद अजय गुप्ता के साथ उनके समर्थक। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी न करने के विरोध में पार्षद रिश्तेदारों के साथ सोमवार को नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। पार्षद अजय गुप्ता का कहना है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए तत्कालीन नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा आदेश दिए जाने के बाद भी नगर निगम के बाबू द्वारा अभी तक अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है। जिसको लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 50 से पार्षद अजय गुप्ता रिश्तेदारों के साथ सोमवार को अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। पार्षद अजय गुप्ता ने बताया कि उनके रिश्तेदार सुनील गुप्ता और राजेश गुप्ता द्वारा पुरानी मंडी में प्लॉट खरीदा था। जिस पर निर्माण कराया जा रहा था। कुछ लोगों ने भूमि को नजूल की भूमि को बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। जबकि प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों द्वारा की गई जांच में जगह नजूल की नहीं मिली। इस पर तत्कालीन नगर आयुक्त विजय कुमार ने बाबू को अनापत्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। जिसको लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। धरने पर बैठने वालों में अजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज, पवन और रोहित के साथ अन्य लोग शामिल रहे। वहीं अजय गुप्ता ने भूख हड़ताल का ऐलान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed