फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   councillor cut own hair at gate of municipal corporation because road was not built

UP: सड़क नहीं बनी तो...नगर निगम के गेट पर भाजपा पार्षद ने किया अपना मुंडन, कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Thu, 17 Apr 2025 10:32 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Apr 2025 10:32 AM IST
सार

नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर पार्षद ने विरोध का अजब-गजब तरीका निकाला। नगर निगम के गेट पर खुद ही अपना मुंडन किया। इस दाैरान पार्षद की कर्मचारियों से तकरार भी हुई।

विज्ञापन
councillor cut own hair at gate of municipal corporation because road was not built
अपने बाल काटते पार्षद और हंगामा करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 32 से भाजपा पार्षद ने नगर निगम गेट पर स्वयं अपना मुंडन किया। इससे पूर्व वाल्मीकि वाटिका में मुंडन कराने की बात कहने पर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। पार्षद पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम परिसर में धरने पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान पार्षद और कर्मचारियों में काफी देर तक तकरार होती रही।
विज्ञापन


 

वार्ड 32 के पार्षद नरेश शर्मा ने हिमायूंपुर में एक ठेकेदार द्वारा बिना सड़क निर्माण कराए बोर्ड लगाने, पूरा भुगतान होने का मुद्दा 8 अप्रैल को सदन में उठाया था। उनका कहना था कि दो माह से सड़क निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जांच के नाम पर अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। निर्माण विभाग में तैनात प्रभारी एई को कार्य की जांच दी गई है, जबकि वह सिविल कार्य जांच की दक्षता नहीं रखते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में चेतावनी दी कि एक सप्ताह में एई का चार्ज न हटाने पर नगर निगम में मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। पार्षद की ओर से वाल्मीकि वाटिका में मुंडन कराने की बात कहने पर बैकलाग कर्मचारी चंदन वाल्मीकि सहित अन्य कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों और पार्षद के बीच काफी देर तक तकरार होती रही। 

 
विज्ञापन

कर्मचारियों द्वारा कामबंद हड़ताल की चेतावनी देने पर पार्षद स्वयं ही नगर निगम गेट से बाहर निकल गए। इसके बाद सड़क पर खड़े होकर खुद अपने हाथ से मुंडन कर विरोध जताया। वाल्मीकि समाज के लोगों का पार्षद पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। जबकि पार्षद नरेश शर्मा नीटू का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई जातिसूचक शब्द नहीं कहे। वह तो मुंडन कर नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं। नगर आयुक्त रिषी राज का कहना है कि पार्षद की मांग पर निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed