फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corruption in construction work

70 से अधिक निर्माण कार्य की जांच

Fri, 05 Dec 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 05 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
corruption in construction work
नगर निगम के निर्माण कार्यों में लाखों का गोलमाल करने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 70 से अधिक निर्माण कार्यों की जांच के लिए पूर्व में तैनात अवर अभियंता को तलब किया गया है। जिला प्रशासन के इस कदम से अन्य अधिकारियों की धड़कन भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का ठेका उठाने में हुए करोड़ों के घोटाले के खुलासे के बाद अब जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर भी जांच शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद (वर्तमान में नगर निगम) द्वारा दो वर्षों में सैकड़ों निर्माण कार्य कराए गए, इसमें अधिकांश या तो अधूरे पड़े हैं या जो पूर्ण हो चुके हैं, वह पूरी तरह गुणवत्ता विहीन हैं। निर्माण विभाग द्वारा टेंडर उठाने में भी जमकर खेल किया गया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन एवं निर्माण विभाग के अफसर व बाबुओं ने अपने चहेते ठेकेदारों को करोड़ों रुपये के टेंडर जारी किए, इसमें कुछ ठेकेदार सत्ता की पहुंच वाले भी हैं। इन्होंने कार्य में जमकर मनमानी की। एक मोहल्ले से उखाड़कर दूसरे मोहल्ले में इंटरलॉकिंग बिछा दी गई, तो कई कार्य कागजों पर ही पूर्ण कराए गए और रातों रात निर्माण कार्यों का भुगतान भी करा दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फीरोजाबाद को नगर निगम का दर्जा मिलने एवं प्रशासक के रूप में डीएम को कमान मिलने के बाद दो साल में हुए करोड़ों के घोटाले की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। निर्माण विभाग द्वारा कराए गए करीब 125 निर्माण कार्य जिला प्रशासन की जांच के दायरे में आ चुके हैं, डीएम द्वारा जांच कमेटी गठित कर इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। इसमें कुछ अफसर घोटाले को अंजाम देकर यहां से विदा भी ले चुके हैं।
ऐसे ही एक अवर अभियंता को जिला प्रशासन द्वारा हापुड़ से तलब किया गया है। इनके द्वारा कराए गए करीब 70 निर्माण कार्यों की जांच इनकी मौजूदगी में ही कराई जाएगी। डीएम के निर्देश पर उपायुक्त प्रमोद कुमार ने हापुड़ के चेयरमैन को पत्र भेजकर एक सप्ताह के लिए अवर अभियंता पीएस निरंजन को फीरोजाबाद नगर निगम भेजने को कहा गया है।  


बाक्स-
निर्माण कार्य में नियमों को रख दिया ताक पर
नगर निगम सूत्रों की मानें तो शहर में कराए गए सड़क, नाली, खरंजा से लेकर बड़े नाला निर्माण कार्यों में जेई द्वारा नियमों को ताक पर रखकर काम कराया गया। क्षेत्रीय जनता द्वारा भी इसकी शिकायतें की गईं। बुलाए गए अवर अभियंता द्वारा ढोलपुरा, बंबा की ठार, नगला भाऊ से बंबा रोड तक नाला निर्माण, गोविंद नगर, नगला मोती, हिमायूंपुर सहित करीब छह दर्जन निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed