फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corporation employees found absent will be deducted one day's salary

Firozabad News: अनुपस्थित मिले निगम कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन

Tue, 11 Jul 2023 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees found absent will be deducted one day's salary
फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने सोमवार को नगर निगम के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम परिसर स्थित एक दर्जन अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिले। महापौर ने समय से कार्यालय नहीं आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।सुबह करीब सवा दस बजे महापौर कामिनी राठौर ने निगम परिसर स्थित निर्माण, प्रकाश, स्वच्छता, कर विभाग के अलावा लेखा विभाग कार्यालयों व पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर अधीक्षक अनिल कुमार, लेखाकार योगेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, मणिकांत शर्मा संविदा कर्मी, नियमित सफाईकर्मी जयप्रकाश, निंदा सिद्दकी, पत्रवाहक भारती शर्मा आदि अनुपस्थित मिले। महापौर ने सभी संबंधितों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं सभी को समय से कार्यालय में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed