फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona virus,corona third wave,kasganj hospital,RTPCR lab kasganj,corona infection taste,corona taste,medical kasganj

आरटीपीसीआर लैब बनी सफेद हाथी, कोरोना जांच के लिए अन्य जिलों में भेजे जा रहे हैं सैंपल

Wed, 14 Jul 2021 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
corona virus,corona third wave,kasganj hospital,RTPCR lab kasganj,corona     infection taste,corona taste,medical kasganj
कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा गंभीरता नहीं दिखा रहा है। तैयार की गई आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए फिलहाल सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। कोरोना सैंपल की जांच के लिए अभी भी स्वास्थ्य विभाग को दूसरे शहरों की लैब पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में लैब सिर्फ सफेद हाथी बनकर रह गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से आरटीपीसीआर लैब का शुभारंभ किया था। उसके बाद उम्मीद जागी की अब आरटीपीसीआर जांच नमूनों की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रतिदिन आरटीपीसीआर लैब में नमूने जाएंगे और उसी दिन रिपोर्ट मिल जाएगी। यह सब सुनने में तो बेहतर लग रहा था, लेकिन धरातल पर कुछ खास नहीं हो पाया। कभी 5 तो कभी 10 नमूने ही इस लैब में भेजे जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

अभी शुरूआत है इसलिए 5 से 10 सैंपल की जांच करा रहे हैं। आने वाले समय में जिले में जितने सैंपल लिए जाएंगे, उन सभी की जांच इसी लैब में होगी। - एसपी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed