फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona viriues

दो स्वास्थ्यकर्मियों सहित 18 संक्रमित, 337 हुआ आंकड़ा

Wed, 10 Jun 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
शिकोहाबाद अस्पताल के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के बाद 24 घंटे के लिए बंद किया अस्पताल। - फोटो : FIROZABAD
दो स्वास्थ्यकर्मियों सहित 18 संक्रमित, 337 हुआ आंकड़ा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ घटने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात को कोरोना संक्रमण के चार और बुधवार को 14 नए केस सामने आए। इसमें दो स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गर्भवती महिला भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया। क्षेत्रों में सैनिटाइज कराने के साथ ही सर्विलांस की टीमें मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार करती रही। अब तक कोरोना के 337 केस हो चुके हैं। इनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में तैनात एक और लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसने 25 मई को ही ड्यूटी ज्वाइन की है। वह टापाखुर्द के निवासी हैं। संयुक्त अस्पताल पर धुलाई के कार्य पर तैनात एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। पांच जून को दोनों कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को पंडित दीनदयाल आश्रम पद्घति विद्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इधर कुछ दिन पूर्व शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मिले कंप्यूटर ऑपरेटर का भाई भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलाें की वजह से सख्ती बढ़ा दी गई है। लेबर कॉलोनी स्थित वेस्ट ग्लास का किशोर संक्रमित मिला है। पांच जून को किशोर का सैंपल लिया गया था। इधर मायापुरी टापाकला निवासी गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है। आठ माह के गर्भ होने के बाद डिलीवरी से पूर्व परिवारिजन गर्भवती महिला को एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए थे। यहां चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराई थी। कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरगढ़ के गांव हाथवंत में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। पांच जून को गर्भवती महिला की रिपोर्ट आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच कराई गई थी। गर्भवती महिला के पति, सास सहित चार लोगों का कोरोना पॉजिटिव आया है। रैपुरा स्थित क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इधर, मोहल्ला आजाद नगर में एक और युवक कोरोना संक्रमित आया है। चाचा को कोरोना होने के बाद आठ जून को जांच कराई थी। करबला गली नंबर नौ निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की जिला महिला चिकित्सालय में आठ जून को डिलीवरी हुई है। नगला मिर्जा बड़ा निवासी एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जैन नगर निवासी पिता और पुत्र कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। अकाउंटेंट का पुत्र 15 मई को कोरोना पॉजिटिव मिला है। नगला बरी निवासी मां और पुत्र कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। सर्दी, जुकाम की शिकायत पर फ्लू ओपीड़ी में परीक्षण कराया था। चिकित्सकों ने संदिग्ध मानते हुए चार लोगों के सैंपल कराए। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही मरीजों को घर से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया। शिकोहाबाद के मोहल्ला गढै़या में एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सिरसागंज में एक व्यापारी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है।
संयुक्त चिकित्सालय 24 घंटे के लिए बंद
शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय के दो स्वास्थ्य कर्मी पूर्व में कोरोना संक्रमित हुए थे। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों की पांच जून को जिला अस्पताल में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट नौ जून को रात आई। जिसमें दो कर्मचारी और कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अब कुल मिला कर अस्पताल के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता का कहना है कि अस्पताल के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार दोपहर से अस्पताल को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। नगर पालिका से अस्पताल परिसर को सैनिटाइजेशन कराये जाने के लिए कहा गया है। वहीं अस्पताल बंद होने के बाद से अस्पताल में इमरजेंसी केस (डिलीवरी) को फिरोजाबाद भेजा गया। इसके साथ ही ओपीडी के गंभीर मरीज भी प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने के लिए जाते हुए दिखाई दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed