फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona positive

कोरोना के 18 नए मरीज मिले, दो दिन से बढ़ने लगे कोरोना मरीज

Mon, 02 Nov 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona positive
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को कोरोना के 18 नए केस मिले। इनमें चूड़ी व्यवसायी, विद्युत अधिकारी और मेडिकल कॉलेज का विद्यार्थी शामिल हैं। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों संख्या बढ़कर 3052 हो गई है। हालांकि जिले में एक्टिव केसों की संख्या 81 है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को गांधी नगर मटका वाली बिल्डिंग में चूड़ी व्यवसायी कोरोना संक्रमित मिला। इधर, न्यू आबादी रहना में 90 वर्षीय वृद्ध भी संक्रमण का शिकार हो गया। वृद्ध को दो दिन पूर्व बुखार आया था। जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खेड़ा मोहल्ला में एक चूड़ी कारीगर भी पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

आर्चिड ग्रीन निवासी विद्युत विभाग का एक अधिकारी, अट्टावाला चौक राजा बिल्डिंग के पीछे निवासी चूड़ी व्यवसायी एवं उनका पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव मिला। माता वाला बाग निवासी वृद्ध, शेरपुर जलालपुर निवासी 48 वर्षीय महिला भी संक्रमण की शिकार हो गई। टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज कैंपस का एक छात्र भी कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला के मोहम्मदाबाद में 78 वर्षीय वृद्ध, रहना के पीपल नगर निवासी 30 वर्षीय, नगला मुरली चिड़रई निवासी महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली। शहर की एक गैस एजेंसी का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। अरांव के सिरसागंज का युवक और शिकोहाबाद के नगर पालिका रोड निवासी 22 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed