फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona leem beet

कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने गई टीम से अभद्रता, लैब टेक्नेशियन को पीटा

Mon, 02 Nov 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona leem beet
श्रीराज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मारपीट करते युवक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आयोजित शिविर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ युवकों ने अभद्रता कर दी। युवकों ने सैंपल लेने का सामान इधर-उधर फेंक दिया और लैब टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

शासन द्वारा रोस्टर तैयार कर कोरोना की जांच कराई जा रही है। सोमवार को जिले के पूजा स्थलों पर जांच होनी थी। डॉ. विवेक जैन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर आयोजित कैंप में पहुंची। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले के एक युवक से जांच कराने के लिए कहा। इस पर युवक ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर टीम के सदस्यों ने उससे कैंप से जाने को कहा तो वह उखड़ गया और विरोध करने लगा। इस पर युवक की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बहस हो गई। कुछ देर बाद वह मोहल्ले से अपने अन्य साथियों को बुला लाया। युवकों ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने लैब टेक्नीशियन महेश कुमार की पिटाई कर दी और सैंपल लेने का सामान भी फेंक दिया। हंगामा होता देखकर टीम ने सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को फोन कर अवगत कराया। सीएमओ की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को आता देखकर आरोपी युवक भाग खडे़ हुए। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि टीम के साथ अभद्रता की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।

कोरोना जांच टीम ने सुरक्षा की मांग की
फिरोजाबाद। कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने गई टीम ने कैला देवी मंदिर पर हुई घटना के बाद आक्रोश जताया है। उन्होंने सीएमओ से सैंपल लेने जाते समय सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। मांग करने वालों में डॉ. विवेक जैन, डॉ. गंधर्व सिंह, एलटी सुमित शर्मा, महेश चंद्र, अभिताव, चंद्रवीर सिंह आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed