फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona in firozabad

कोरोना संक्रमित एक वृद्घ ने तोड़ा दम, 28 नए मरीज मिले

Tue, 10 Nov 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona in firozabad
फिरोजाबाद। सिरसागंज के वृद्ध की आगरा में उपचार के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। वहीं, बुधवार को कोरोना के 28 नए मरीज मिले। इनमें ट्रेनिंग कर रहे पांच पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर, सेवानिवृत्त वन अधिकारी शामिल हैं। जिले में कोरोना से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं संक्रमितों की संख्या 3232 हो गई है।
विज्ञापन

सिरसागंज के मियां बाजार निवासी वृद्ध की सोमवार को आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। विगत सात नवंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वृद्ध को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहीं मंगलवार को पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे पांच पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांचों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुहागनगर सेक्टर एक निवासी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर भी संक्रमण के शिकार हो गए। वह इलाज के लिए नोएडा चले गए हैं। गांव नगला खुशहाली में भी कोरोना के तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें मां-बेटी और उनकी एक पड़ोसी है। शहर के आनंद नगर में कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। इनमें एक वृद्धा, 29 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला है। जैन नगर लहरी चक्की के निकट वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी भी पॉजिटिव मिले। मोहल्ला आसग्रान निवासी वृद्ध, बछगांव टूंडला निवासी युवक, ओम अपार्टमेंट निवासी 63 वर्षीय वृद्ध, रामगढ़ निवासी 60 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed