{"_id":"5f45512a8ebc3e3ca40a0e8d","slug":"corona-firozabad-news-agr4563667184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसायनी सीएचसी पर तैनात बीसीपीएम सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसायनी सीएचसी पर तैनात बीसीपीएम सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
शिकोहाबाद में कोरोना प्रभावित घरों को सैनिटाइज करते हुए पालिका की टीम।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के 10 मामले मंगलवार को सुहागनगरी में बढ़ गए। उसायनी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बीसीपीएम (ब्लाक कम्यूनिटी प्रबंधक) सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, जिन इलाकों में मरीज मिले हैं। उनमें सैनिटाइज भी किया गया। जनपद में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 208 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1277 हो गया है।
उसायनी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। महिला को जुकाम एवं अन्य समस्या थी। इसलिए एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई थी। वहीं, नगला सोना अनवारा गांव में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। गांव जौधरी में भी 12 वर्षीय किशोरी, शहर के माता वाला मंदिर के पास चतुर्वेदी कंपाउंड में में 62 वर्षीय, शिवाजी मार्ग में 55 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग ने की है। आईसीआई बैंक के निकट केस निकले हैं। तीनों ही एक ही परिवार के हैं। टापा खुर्द के निकट रहने वाला ट्रांसपोर्ट कर्मचारी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। 56930 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हो चुकी हैं। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
कोरोना मुक्त हुआ होटल संचालक का परिवार
फिरोजाबाद। विभव नगर निवासी शहर के प्रमुख होटल संचालक का परिवार कोरोना मुक्त हो गया है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में होटल संचालक सहित परिवार के तीन अन्य सदस्य इलाज करा रहे थे। रविवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्हें आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है। होटल संचालक ने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत है। सावधानी ही इस संक्रमण का बचाव है।