{"_id":"5f22fcbb8ebc3e63b66d5c1a","slug":"corona-firozabad-news-agr452794580","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान पर करें फोकस-नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान पर करें फोकस-नोडल अधिकारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अपर मुख्य सचिव रेशम एवं हथकरघा एवं जिले के नोडल अधिकारी रामरमन ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड और हॉटस्पॉट क्षेत्र जैन नगर खेड़ा का निरीक्षण किया।
कलक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में उन्होंने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और अन्य अधिकारियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में जन जागरूकता अभियान को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के सहारे लोगों को बेझिझक कोविड-19 का टेस्ट कराने और बचाव के लिए मास्क-सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें। नोडल अधिकारी ने कहा कि बिना मास्क लगाए मिलने पर लोगों को कोरोना प्रशिक्षण केंद्र ले जाकर कोविड-19 की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दें और बचाव से जुड़ीं सावधानियों के बारे में बताएं।
नोडल अधिकारी को कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जानकारी हेतु जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि पॉजीटिव केस वाले मोहल्लों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने सभी एसडीएम को भी कोरोना संक्रमण से बचाव क लिए सैनिटाइजेशन कार्य को प्रमुखता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने नगर आयुक्त विजय कुमार से एंटी लार्वा छिड़काव एवं सैनिटाइजेशन आदि के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों की बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन सेंटर ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आइसोलेशन वार्ड के आंतरिक भाग की व्यवस्थाओं को देखा। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य संगीता अनेजा से जरूरी जानकारी ली। कलक्ट्रेट में आहूत बैठक में सीडीओ नेहा जैन, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ आलोक आदि मौजूद रहे।