{"_id":"5e8a14438ebc3e76c83e293c","slug":"corona-firozabad-news-agr4368170173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 17 को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 17 को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान सुभाष तिराहे पर वाहनों के चालान काटती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को जिले के विभिन्न थानों में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं चेकिंग के दौरान 568 वाहनों के चालान काटे गए और 5900 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
एसएसपी सचिंद्र पटेल के आदेश पर लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन कराने के लिए पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में शहरी क्षेत्र और एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के निर्देशन में जिले के ग्रामीण अंचल में चेकिंग की गई। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के दस मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को 568 वाहनों के चालान काटे गए हैं और 5900 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। पुलिस जमात से जुड़े लोगों के ठहरने वाले स्थानों पर भी कड़ी निगरानी कर रहा है। इसके लिए अलग से टीमों को तैनात कर दिया है।