फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona became free, yet the fear did not decrease, the number of students in schools did not increase even on the second day

कोरोना मुक्त हुआ फिर भी कम नहीं हुआ खौफ, स्कूलों में छात्र संख्या दूसरे दिन भी नहीं बढ़ी

Thu, 26 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona became free, yet the fear did not decrease, the number of students in schools did not increase even on the second day
फिरोजाबाद। जनपद वर्तमान में पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया है, मगर अभिभावकों में कोरोना को लेकर खौफ कम नहीं हुआ है। दूसरे दिन भी स्कूलों में छात्र संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। कक्षा छह से आठवीं तक के 20 से 25 फीसदी ही विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। इस कारण निजी स्कूलों को ऑनलाइन क्लास का जारी रखना मजबूरी बन रहा है। अभिभावक कुछ दिन और इंतजार कर माहौल आंकना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब 627 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। दो पालियों में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पचास फीसदी ही बच्चे बुलाने के आदेश हैं। मगर दूसरे दिन भी स्कूलों में छात्र संख्या कम रही। अभिभावकों को अक्तूबर और नवंबर में संभावित तीसरी लहर का डर है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या कहीं आठ तो कहीं 10 दिखी। दूसरा गांव-गांव फैले वायरल का असर भी स्कूलों में पड़ रहा है। क्योंकि शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक घर-घर में बीमार पड़े हुए हैं। इधर, निजी स्कूूलों की बात करें तो छात्र संख्या कम बुलाने के आदेश पर अभी वाहन संचालित नहीं कराए हैं। इधर, निजी स्कूलों में अभिभावक ऑनलाइन पढ़ाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में छात्र संख्या बेहद कम हैं। स्कूल आने के लिए छात्रों पर दबाव भी नहीं बनाया जा सकता है। इसमें अभिभावकों की सहमति भी आवश्यक है। फिर भी हम जागरूक कराकर छात्र संख्या को कोविड गाइडलाइन के अनुसार बढ़ाने पर जोर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजली अग्रवाल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed