{"_id":"61ec594370990347be057eff","slug":"corona-118-infected-including-ssp-cms-firozabad-news-agr5221062193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना की लहर बरकरार, सीएमएस सहित 118 और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना की लहर बरकरार, सीएमएस सहित 118 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में कोरोना की तीसरी लहर बरकरार है। शनिवार को जिले में 118 कोरोना संक्रमित पाए गए। राहत की बात यह रही कि सात दिन का होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद 118 मरीज कोरोना मुक्त हो गए। अभी भी कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 620 है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सर्तक रहने को कहा है।
शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल के सीएमएस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। थाना शिकोहाबाद में एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित आया है। आर्चिडग्रीन और विभव नगर में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। केनरा बैंक की महिला कर्मचारी कोरोना का शिकार हुई है। शहर के जैन नगर, छारबाग, कश्मीरी गेट, काशीराम बिहार, हिमांयूपुर, कौशल्या नगर, टापा खुर्द, दुर्गा नगर, तिलक नगर, कबरला गली नंबर दो और गली नंबर नौ में भी कोरोना के संक्रमित मिले हैं। हाजीपुरा, महादेव नगर, नगला करनसिंह, रैपुरा रोड़, श्रीराम कॉलोनी, नई बस्ती, कोटला रोड, गल्ला मंडी, गोकुल, तिलक नगर, जलेसर रोड शनिदेव मंदिर के पास, सरस्वती नगर, सुहागनगर सेक्टर एक, शिवनगर, गणेश नगर, रहना, ओम नगर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। देहात क्षेत्र के गांव निकाऊ, खड़पुर, नगला तारा, नगला जवाहर, कुंजपुरा रोड़ बड़ेसरा, मदनपुर, बहादुरपुर, इंदरई, नगला हिम्मत खैरगढ़, कपावली, नगला अमान, शांतिनगर, भीकनपुर, सोफीपुर सहित अन्य गांवों में कोरोना के नए केस निकले हैं। टूंडला के बसंत बिहार में एक संक्रमित मिला है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
--
कोरोना की तीसरी लहर में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। यह लहर अभी तक खतरनाक साबित नहीं हुई पर लोग सावधानी बरतें। कोरोना संक्रमण ज्यादा फैलना खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
..............
18 दिन से लखनऊ अटकी है ओमिक्रॉन की जांच
फिरोजाबाद। कोरोना की नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान के लिए सुहागनगरी से आठ सैंपल की जांच रिपोर्ट लखनऊ में 18 दिन से अटकी हुई है। जिन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, वह अपनी रिपोर्ट जानने के लिए इच्छुक हैं।
जिले में कोरोना के 620 से अधिक एक्टिव केस हैं। हर रोज 80 से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं 18 दिन बाद जब भी जब जांच रिपोर्ट नहीं आई तो स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन की जांच के लिए सैंपल लेना बंद कर दिया है। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित को फोन पर ही होम आइसोलेट रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं, दवा की किट पहुंचाई जा रही है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के मेडिकल कॉलेज से ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल भेजे थे। उसकी रिपोर्ट अभी तक पता नहीं चली है। सिर्फ लक्षण के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अभी तक कोई भी गंभीर मरीज नहीं मिला है।